फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dead certificate made by forgiving a divorced husband dead

तलाकशुदा पति को मृत बताकर जालसाजी कर बनाया मृत प्रमाण पत्र

Wed, 01 Jul 2020 01:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Dead certificate made by forgiving a divorced husband dead
तलाकशुदा पति को मृत बताकर जालसाजी कर बनाया मृत प्रमाण पत्र
विज्ञापन

रजिस्ट्रार जन्म एवं मृत्यु कार्यालय नगर निगम चंडीगढ़ ने फर्जी बताकर जांच के लिए एससी को लिखा
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। तलाकशुदा पति को मृत बताकर नकली मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने, महिला द्वारा स्वयं को विधवा बताकर अपने दो बच्चों की पेंशन लगवाने के लिए एफिडेविट बनवाने का मामला सामने आया है। एफिडेविट में महिला के हस्ताक्षर भी हैं। प्रमाण पत्र नगर निगम चंडीगढ़ के रजिस्ट्रार जन्म एवं मृत्यु कार्यालय द्वारा जारी किया गया है। मामले में नगर निगम कार्यालय चंडीगढ़ ने एसपी को महिला के पति की शिकायत और मृत्यु प्रमाणपत्र की कॉपी भेजकर मामला दर्ज करने की शिकायत भेजी है। इसके अलावा महिला द्वारा शादी करने का सर्टिफिकेट भी प्रकाश में आया है।
वार्ड नंबर-13 के अंतर्गत आने वाले गांव अभयपुर निवासी कुणाल कुमार शर्मा ने बताया कि उसकी शादी मार्च 2011 में हुई थी। दोनों के बीच कुछ दिन बाद विवाद होने लगा और पत्नी ने डोमेस्टिक वायलेंस का केस कर दिया। कुणाल शर्मा के मुताबिक पत्नी का चाचा उसकी पिटाई करवाता था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। दोनों के बीच कोर्ट में तलाक का केस चला और नवंबर 2017 में तलाक हो गया।
विज्ञापन

उसकी पूर्व पत्नी अब जिस व्यक्ति के साथ रह रही है उसी के एक रिश्तेदार ने 28 जून को एक सर्टिफिकेट उसको दिया। यह नगर निगम चंडीगढ़ द्वारा जारी किया गया मृत्यु प्रमाण पत्र था। इसमें उसकी मृत्यु तिथि 26-1-2018, आयु 27 वर्ष, माता का नाम शांति देवी, पिता का नाम राम नंदन शर्मा, मकान नंबर 1105, प्रथम मंजिल सेक्टर-4 पंचकूला दिखाया गया है। पंजीकरण की तिथि 5-2-2018 लिखी है। जारी करने की तिथि 18-7-2018 है। इस पर रजिस्ट्रार जन्म एवं मृत्यु के हस्ताक्षर हैं। पेन से साइन किए हैं। जबकि महिला ने एक एफिडेविट में यह भी लिखा है कि वह विधवा है और अपने बच्चों का पेंशन लगवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 मई 2019 को बने इस सर्टिफिकेट के मुताबिक महिला ने लिखा है कि उसने अभी तक किसी भी जगह से पेंशन नहीं ली है। यह भी कहा है कि वह दूसरी शादी नहीं करेगी। यदि शादी करती है तो पेंशन कैंसल करवा देगी। एक बार उसका आवेदन रद्द हो चुका था। कुणाल शर्मा द्वारा महिला की दूसरी शादी का मैरिज सर्टिफिकेट भी दिया गया। कुणाल शर्मा द्वारा मामले से नगर निगम चंडीगढ़ के रजिस्ट्रार जन्म एवं मृत्यु कार्यालय को अवगत कराया तो उन्होंने इसे जालसाजी का मामला बताया। उन्होंने बताया कि किसी के सर्टिफिकेट से छेड़खानी की गई है।

वर्जन
मामले की प्रारंभिक जांच में उनके पास कुणाल कुमार शर्मा स्वयं पेश हुए। उन्होंने सर्टिफिकेट दिखाया तो जांच में पता चला कि जाली तैयार किया गया है। किसी के सर्टिफिकेट से छेड़छाड़ की गई है। चंडीगढ़ पुलिस के एसएसपी को कुणाल शर्मा की शिकायत और सर्टिफिकेट की कॉपी भेजकर केस दर्ज करने के लिए लिख दिया गया है। महिला का भी कहना है कि उसने शादी नहीं की और शादी का सर्टिफिकेट नकली बना हुआ है। इसलिए मामले की जांच की जाए। - अमरीक बडिंग, रजिस्ट्रार जन्म एवं मृत्यु कार्यालय, नगर निगम चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed