फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dead body of a youth found in Panchkula Sector-23, injury marks on the body

Panchkula News: पंचकूला सेक्टर-23 में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान

Thu, 10 Apr 2025 01:32 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Thu, 10 Apr 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found in Panchkula Sector-23, injury marks on the body
सड़क के नीचे पड़ी मोटरसाइकिल और शव के पास जांच के लिए पहुंची पुलिस। संवाद
पास ही पड़ा मिला मोटरसाइकिल, पुलिस ने प्रारंभिक जांच में अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसे की आशंका जताई
विज्ञापन

चंडीमंदिर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-23 स्थित बंदर घाटी के पास बुधवार को सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान गुरमीत सिंह निवासी गांव बागवाली, रायपुररानी के रूप में हुई है। वह सेक्टर-21 के महेशपुर गांव में कुणाल मेडिकोज नामक मेडिकल स्टोर चलाता था।
सूचना मिलते ही चंडीमंदिर थाना पुलिस और सीन ऑफ क्राइम टीम पहुंची। जांच में पाया गया कि गुरमीत सिंह सड़क से करीब 30 मीटर नीचे गिरा हुआ था। उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। उसकी मोटरसाइकिल भी आगे से क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली है। पुलिस ने प्राथमिक जांच में अज्ञात वाहन की टक्कर का संदेह जताया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में भेज दिया है। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। चंडीमंदिर थाना प्रभारी रामपाल सिंह ने बताया कि गुरमीत सिंह की छाती में चोट लगने, पसलियां टूटने और फेफड़ा फटने से मौत हो गई है। इस मामले में गुरमीत सिंह की बिसरा रिपोर्ट मुधबन करनाल भेजी गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मृतक गुरमीत सिंह अपने घर नहीं पहुंचा। इस पर उनके परिजनों ने देर रात सेक्टर-21 पुलिस चौकी में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता जगमाल सिंह ने बताया कि उनका भतीजा गुरमीत रोज रात 10:30 बजे दुकान बंद कर घर लौटता था। 8 अप्रैल को वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा। काफी तलाश के बाद भी जब वह नहीं मिला तो पुलिस को सूचित किया। उसका मोबाइल फोन भी रात करीब 2:40 बजे से स्विच ऑफ मिला। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
अज्ञात वाहन की टक्कर से गुरमीत की एक्सीडेंट हो गया है। मृतक की छाती में चोट लगने से पसलियां और फेफड़े फट गए। इस कारण उसकी मौत हो गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच भी कर रही है।
रामपाल सिंह, थाना प्रभारी, चंडीमंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed