फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dead body of a person found hanging from a tree in the forest near Bhudi village of Morni

मोरनी के भूड़ी गांव के पास जंगल में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव

Fri, 13 Aug 2021 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a person found hanging from a tree in the forest near Bhudi village of Morni
मोरनी। भूड़ी गांव के पास जंगल में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान मोहाली के हिमालय शर्मा पुत्र प्रभु राम शर्मा, मकान न. 138 फेस-2 एसएएस नगर मोहाली पंजाब के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर मोरनी पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से कुछ शराब की खाली बोतल, सिगरेट, डायरी, कुछ कागजात व आधार कार्ड मिला है। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भूड़ी गांव के पास सड़क पर बुधवार से एक पंजाब नंबर की एक्टिवा खड़ी थी। लोगों को एक्टिवा संदिग्ध लगी और उन्हें शक हुआ। यहीं पास में जंगल में वन विभाग का पौधे लगवाने का कार्य चला हुआ था। इसी दौरान किसी ने पेड़ पर लटके व्यक्ति के शव को देखा और फिर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस ने पहुंची और सीन ऑफ क्राइम टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया व नमूने लिए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पंचकूला की मोर्चरी में रखवा दिया है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed