{"_id":"676f01a8d2bcf8a44e0f3e84","slug":"dead-body-of-a-newborn-girl-found-in-the-forest-police-engaged-in-investigation-pkl-office-news-c-87-1-spkl1029-118136-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: जंगल में मिला नवजात बच्ची का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: जंगल में मिला नवजात बच्ची का शव, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
मोरनी। पौंटा पंचायत में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मोरनी-रायपुररानी मार्ग पर जंगल में शुक्रवार सुबह एक नवजात बच्ची का शव मिला है। इस घटना से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। ग्रामीणों में आक्रोश भी है। गांव की जब कुछ महिलाएं लकड़ियां लेने जंगल में गईं थीं, तब उनकी नजर शव पर पड़ी। इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ कर प्रारंभिक जानकारी जुटाई है। शव को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि बच्ची का जन्म हाल फिलहाल ही हुआ होगा। मोरनी चौकी प्रभारी हरेंद्र कुमार का कहना है कि जंगल में बच्ची का शव मिला है। पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 की मोर्चरी में रखवा दिया है। डॉक्टर की रिपोर्ट का इंतजार है। इस मामले में जांच जारी है।
ग्रामीण इस घटना को बेहद शर्मनाक बताकर इसे मानवता की हत्या करार दे रहे हैं। स्थानीय लोग इस कृत्य के लिए दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। ब्लॉक की नवनियुक्त चेयरमैन सोनिया केशव ने कहा कि नवजात बच्ची को इस प्रकार फेंकना न केवल अपराध है, बल्कि यह मानवता के खिलाफ भी एक बड़ा अपराध है। पूर्व जिला परिषद उप प्रधान मोरनी बबली देवी का कहना है कि यह घटना कई सवाल खड़े करती है। वार्ड-5 की जिला परिषद सदस्य रोमा देवी का कहना है कि ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।