{"_id":"68604b8e3585986bfb09ab4e","slug":"dead-body-found-near-sukhna-cho-in-kalka-could-not-be-identified-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-124088-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कालका में सुखना-चो के पास मिला शव, नहीं हो पाई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कालका में सुखना-चो के पास मिला शव, नहीं हो पाई शिनाख्त
विज्ञापन
कालका। हंडिया मोहल्ला के समीप गुजर रही सुखना-चो में शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगो ने सुखना-चो में सुबह के समय किनारे पर लाश देखी और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कालका पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। मृतक के पास से कोई भी पहचान पत्र, दस्तावेज या कोई अन्य सामान नहीं मिला, जिससे शिनाख्त हो सके। फिलहाल शव को कालका अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
कोट....
प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शव नदी के साथ बहकर हंडिया मोहल्ले के समीप पहुंचा होगा। मृतक की उम्र लगभग 40 साल के करीब है। आसपास के लोगो से मिली जानकारी के अनुसार मृतक काली माता मंदिर के पास ही घूमता नजर आता था। अभी शव की शिनाख्त नही हो पाई है। -जिला सिंह, पुलिस जांच अधिकारी