{"_id":"687aa9fbf0f7b7dd8f0fa7c1","slug":"dcp-visited-rajiv-colony-and-listened-to-the-problems-of-the-people-panchkula-news-c-87-1-pan1009-124849-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: राजीव कॉलोनी का डीसीपी ने किया दौरा, लोगों की सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: राजीव कॉलोनी का डीसीपी ने किया दौरा, लोगों की सुनीं समस्याएं
विज्ञापन
पंचकूला। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने शुक्रवार को राजीव कॉलोनी का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही क्षेत्र में कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली का फीडबैक भी लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सुबह-शाम अपने क्षेत्रों में घूमने और पुलिस वाले भैया और पुलिस वाली दीदी बनकर सहायता करने के आदेश दिए।
डीसीपी ने कहा कि लोगों को पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस हमेशा लोगों की सुरक्षा और सेवा के लिए होती है। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वह फाइलों, कॉल और व्हाट्सएप तक सीमित न रहें, अपने क्षेत्र में निकलकर लोगों से मिलें। झुग्गियों, पिछड़ी कॉलोनियों और दूरदराज के गांवों तक पहुंचना पुलिस की प्राथमिकता है। लोगों के साथ एक भरोसेमंद रिश्ता कायम करने के लिए पुलिसकर्मियों को घुल-मिलकर रहना होगा जिससे लोग समस्याओं को खुलकर बता सकें।
लोगों ने असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर जताई चिंता
स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में मौजूद कुछ असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर भी चिंता जताई। इस पर डीसीपी ने कहा कि उस क्षेत्र के चौकी इंचार्ज, थाना प्रभारी का नाम और मोबाइल नंबर आस-पास की दीवारों पर लिखने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि जब भी किसी को सहायता की जरूरत हो तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।