{"_id":"65f37e0b94f4ce0bd1091634","slug":"dcp-kaushik-inspected-kalka-police-station-and-police-post-madhawala-pkl-office-news-c-87-1-spkl1017-110018-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: डीसीपी कौशिक ने कालका थाने और पुलिस चौकी मढावाला का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: डीसीपी कौशिक ने कालका थाने और पुलिस चौकी मढावाला का किया निरीक्षण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। पुलिस उपायुक्त पंचकूला हिमाद्रि कौशिक ने वीरवार को थाना कालका, पुलिस चौकी मढावाला पहुंचकर पुलिस कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना कालका और पिंजौर में सफाई रखने की नसीहत दी। इसके अलावा उन्होंने सीसीटीएनएस व कंप्यूटर कार्य को जायजा भी लिया। थाना पिंजौर में एसीपी कालका रामकुमार ने डीसीपी का स्वागत कर थाने का निरीक्षण करवाया। डीसीपी ने थाना पिंजौर प्रभारी सोमबीर ढाका से बातचीत कर कहा कि आमजन को किसी प्रकार से असुविधा ना हो।
डीसीपी ने थाने में स्थित महिला हेल्प डेस्क व साइबर हेल्प डेस्क का जायजा भी लिया। डीसीपी ने थाना स्तर पर किसी भी प्रकार की कोई शिकायत या केस को लंबित नहीं रखने को कहा। इसी तरह थाना कालका में पहुंचकर थाना प्रभारी हरि राम से बातचीत कर निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आनी चाहिए । उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए, तुरंत समाधान होना चाहिए। उन्होंने थाना पिंजौर से लगती पुलिस चौकी मढावाला का भी विजिट करके पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षण मान सिंह को क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाने के लिए निर्देश दि।