फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   DCP imposed Section-144 in 200 meters of examination center

परीक्षा केंद्र के 200 मीटर में डीसीपी ने लगाई धारा-144

Tue, 19 Jan 2021 02:11 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
DCP imposed Section-144 in 200 meters of examination center
पंचकूला। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 19 जनवरी को आयोजित होने वाले कंपार्टमेंट एवं अन्य विषयों की सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी परीक्षाओं को सुचारु ढंग से करवाने के लिए परीक्षा केंद्र की 200 मीटर की परिधि में धारा-144 लगा दी है। पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-7 में सेकेंडरी और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-15 में सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसके लिए इन केंद्रों के आसपास 200 मीटर के दायरे में पांच या इससे ज्यादा लोगों के एकत्रित होने पर मनाही है। इसके अलावा 500 मीटर के क्षेत्र में किसी भी प्रकार के घातक हथियार जैसे लाठी, जेली, तलवार, बरछा, कुल्हाड़ी, गंडासी, चाकू आदि लेकर जाने पर भी पाबंदी लगाई गई है। परीक्षा के दौरान इन सेक्टरों में स्थित फोटोस्टेट की दुकानों को प्रात: 11 बजे से सायं 4 बजे तक ऑपरेट न करने के भी निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर इंडियन पैनल कोड की धारा-188 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed