फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   DCP held a meeting regarding security arrangements in view of Diwali

दीपावाली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीसीपी ने की बैठक

Sat, 30 Oct 2021 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
DCP held a meeting regarding security arrangements in view of Diwali
पंचकूला। कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए डीसीपी मोहित हांडा ने टेलीकांफ्रेंसिंग से बैठक की। बैठक के दौरान दिवाली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा, भैयादूज, छठ पूजा, विश्वकर्मा पर्व को लेकर सुरक्षा के निर्देश दिए गए। डीसीपी ने कहा कि सभी थाना प्रबंधक अपने-अपने अधीन क्षेत्रों में भीड़भाड़ वाले बाजारों, मॉल, बस स्टैंड सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पैदल पड़ताल करेंगे। वहीं नाका पर आने जाने वालों पर निगरानी के लिए चेकिंग भी करेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा, सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने, शराब पीने, चोरी व छेड़छाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी ताकि किसी प्रकार से कोई असामाजिक गतिविधि ना हो। इसके अलावा डीसीपी ने कहा कि मुख्य बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जिला पुलिस की सभी राइडर व पीसीआर टीम निरंतर मुस्तैदी पूर्वक गश्त कर अपराधी तत्वों पर कड़ी नजर रखेंगे। दिवाली और त्योहारों के चलते बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष महिला पुलिस बल को अलग से तैनात किया गया है।
विज्ञापन

कुछ कर्मचारी और अधिकारी सादे कपड़ों में ड्यूटी कर असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे और मनचले युवकों, चैन स्नैचर व जेब तराशने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखेंगे। टेलीकांफ्रेंसिंग पर सभी थाना प्रबंधक, एसीपी राजकुमार, एसीपी उमेद सिंह, एसीपी सतीश कुमार, एसीपी विजय कुमार, कार्यालय पुलिस उपायुक्त से एसआईएस, ओएसआई, सीआरओ, डीआरओ (कंट्रोल रूम), रीडर और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed