{"_id":"66f871d5fed4f8af8b010cb5","slug":"dcp-conducted-flag-march-with-para-military-force-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-115861-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: डीसीपी ने पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: डीसीपी ने पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर शनिवार को डीसीपी हिमाद्रि कौशिक ने पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया। मार्च बरवाला, नया गांव, खटौली और रामगढ़ सहित कई इलाकों से गुजरा। इसमें आमजन से अपील की गई कि वे किसी भी प्रलोभन में न आएं और अपने विवेक से मतदान करें। डीसीपी ने बताया कि चुनाव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
पुलिस की कई टीमें लगातार फ्लैग मार्च कर रही हैं और नागरिकों से शांतिपूर्ण मतदान के लिए सहयोग करने की अपील कर रही हैं। इसके अलावा, पुलिस की स्टेटिक सर्विलेंस की 12 टीमें 24 घंटे तैनात हैं, जो सीमावर्ती क्षेत्रों और नाकों पर हर व्यक्ति और वाहन पर निगरानी रख रही हैं। फ्लैग मार्च के दौरान मुख्य बाजारों, गलियों और मोहल्लों से गुजरते हुए मतदाताओं को शांति बनाए रखने का संदेश दिया गया। 5 अक्तूबर को होने वाले चुनाव के मद्देनजर यह मार्च आयोजित किया गया। इसके साथ ही, डीसीपी अपराध एवं यातायात ने कालका और पिंजौर क्षेत्रों में भी फ्लैग मार्च निकाला।
उन्होंने पुलिस टीमों से भी आह्वान किया कि वे नागरिकों के साथ अच्छा व्यवहार करें और अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा के साथ निभाएं। डीसीपी हिमाद्रि कौशिक ने नागरिकों से अपील की कि यदि वे किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या प्रलोभन के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं, तो तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचित करें।