फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   DC said why dengue is not coming under control

Panchkula News: डीसी बोलीं नियंत्रण में क्यों नहीं आ रहा डेंगू

Tue, 12 Nov 2024 02:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
DC said why dengue is not coming under control
डीसी मोनिका गुप्ता डेंगू के मामले में विभागों के अ​धिकारियों को संबो​धित करती हुईं। 
1255 मामले आने के बाद डीसी ने स्वास्थ्य, नगर निगम, शिक्षा समेत अन्य विभागों के अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पूरे प्रदेश में डेंगू के सबसे ज्यादा मामले पंचकूला में आने पर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। सोमवार को डीसी मोनिका गुप्ता ने सीएमओ डाॅ. मुक्ता कुमार से पूछा कि डेंगू नियंत्रण में क्यों नहीं आ रहा है। सीएमओ का कहना था कि पंचकूला के शहरी क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप ज्यादा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को सेक्टरवासी जांच के लिए घरों में नहीं घुसने देते हैं। सेक्टरों में डेंगू का मादा मच्छर पनप रहा है। यह काले रंग का होता है और इसके शरीर पर सफेद धब्बे होते हैं।
यह मच्छर दिन के समय काटता है। चेकिंग नहीं होने के कारण सेक्टरों के घरों में लारवा पैदा हो रहा है। डीसी मोनिका गुप्ता ने सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के मंगलवार तक पहचान पत्र बन जाने चाहिए ताकि वे अलग-अलग टीमों के रूप में शहरी क्षेत्र के लिए शेड्यूल बनाकर जाएं और घरों से डेंगू के लारवे को नष्ट करें। सैंपल लेकर प्रभावित क्षेत्र की पहचान करें ताकि तुरंत उपचार कर लोगों को बचाया जा सके। उन्होंने सीएमओ को डेंगू की जानकारी के लिए आईईसी सामग्री लोगों में बांटने के भी निर्देश दिए। लघु सचिवालय में सोमवार को डीसी ने बैठक की अध्यक्षता कर नगर निगम, शिक्षा और अन्य विभागों को स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लोग सप्ताह में एक दिन ड्राई-डे मनाएं
सीएमओ ने अपील की है कि लोग रविवार को ड्राई-डे के तौर पर मनाएं, ताकि टंकिया, घड़े, कूलर, कंटेनर, टायरों, गमलों और बर्तनों के पानी को खाली करें। घरों के आसपास ठहरे पानी को मिट्टी से भर दें या फिर पानी में काला तेल डाल दें। घरों की खिड़कियों और दरवाजों पर जाली लगवाएं। डेंगू का मच्छर घुटने से नीचे और कोहनी से नीचे केवल दिन में ही काटता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जांच करें
उपायुक्त ने कहा कि सबसे पहले प्रभावित क्षेत्र का तुरंत प्रभाव से स्वास्थ्य, नगर निगम और संबंधित विभाग जांच कर मानिटरिंग करे। लोगों को डेंगू से बचने और लारवा नष्ट करने की जानकारी दें। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि बुढ़नपुर, इंदिरा और राजीव कालोनियों में विशेष अभियान चलाकर प्रतिदिन सैनिटाइज करने की जरूरत है। इन काॅलोनियों में किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं रहनी चाहिए। किसी स्थान पर गंदा पानी ना रुका हो। कूड़ा-करकट, ऑर्गेनिक कचरा ना रहे, पूरे क्षेत्र में फॉगिंग करवाई जाए। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजन सिंगला ने बताया कि जिले में 135 ग्राम पंचायतें हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारियों के माध्यम से शेड्यूल के अनुसार फॉगिंग करवाई जा रही है।
शिक्षा विभाग एडवाइजरी जारी करे
डीसी ने जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक को निर्देश दिए कि सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में बच्चों को पूरी बाजू की कमीज व पैंट पहने के लिए एडवाइजरी जारी करें। समय-समय पर जांच कर स्कूलों में इन निर्देशों को सख्ती से लागू करवाएं। स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के कर्मचारी प्रभावित क्षेत्रों में डोर टू डोर जाकर लोगों को जागरूक करें। नगर निगम प्रतिदिन शहर और ब्लाॅक स्तर पर बीडीपीओ, नगर परिषद के साथ तालमेल कर फॉगिंग अवश्य करे।


घरों में पानी एकत्रित न होने दें
डीसी ने कहा कि सेक्टर-19, 15, सेक्टर-21 और 20 में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के साथ तालमेल कर प्रत्येक घर की सैंपलिंग करें। घरों में कहीं पर भी पानी इकट्ठा न होने दें। जांच कर लोगों को डेंगू के दुष्प्रभावों की जानकारी दें। उन्होंने सभी विभागों से डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को जागरूक करें। लोगों को पानी उबालकर पीने के लिए प्रेरित करें। स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम मुनादी करवाकर घर-घर जाकर सैंपल लें। लोगों को डेंगू से तुरंत बचाव के उपाय भी बताएं ताकि समय रहते लोग अपना बचाव कर सके।



इस मौके पर नगर निगम की संयुक्त आयुक्त सिमरनजीत कौर, जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, डाॅ. विकास गुप्ता, डाॅ. संदीप, डाॅ. भावना, डाॅ. शिवानी, डाॅ. मनकीरत, डाॅ. अरूणदीप, बीडीपीओ पिंजौर विनय प्रताप, बीडीपीओ मोरनी अंकुर और संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed