{"_id":"6a17535a6b349d84eb00542f","slug":"dc-raids-illegal-mining-sites-swift-action-taken-against-overloaded-trucks-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-23668-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अवैध खनन पर डीसी का छापा, ओवरलोड ट्रकों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अवैध खनन पर डीसी का छापा, ओवरलोड ट्रकों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
विज्ञापन
शामटू क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान पांच ओवरलोड ट्रक पकड़े, तत्काल चालान के आदेश
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। जिले में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। उपायुक्त सतपाल शर्मा ने खुद फील्ड में उतरकर औचक निरीक्षण किया और शामटू क्षेत्र में मिट्टी से भरे ओवरलोड ट्रकों की जांच कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
उपायुक्त सतपाल शर्मा रायपुररानी और बरवाला तहसीलों के निरीक्षण के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान जलोली टोल प्लाजा पर मिट्टी से भरे एक ट्रक को रुकवाकर जांच की गई। जांच में ट्रक ओवरलोड पाया गया। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह शामटू और टोका के बीच चल रही अवैध माइनिंग साइट से मिट्टी लेकर आ रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने पांच से छह अन्य मिट्टी से भरे ट्रकों की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान कई ट्रक ओवरलोड पाए गए, जिसके बाद आरटीए पंचकूला को तत्काल चालान करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
उपायुक्त के निर्देश पर एसडीएम पंचकूला और आरटीए विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और संबंधित ट्रकों के चालान किए गए।
उपायुक्त ने अवैध खनन की रोकथाम के लिए गठित उपमंडल स्तरीय टास्क फोर्स को भी सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शामटू और टोका के बीच चल रही माइनिंग गतिविधियों की गहन जांच की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी कार्य नियमानुसार संचालित हो रहे हों।
डीसी सतपाल शर्मा ने स्पष्ट कहा कि जिले में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच में नियमों की अनदेखी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे, ताकि अवैध खनन गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।