{"_id":"620579542c00ba715d03abda","slug":"dc-of-jhajjar-and-rohtak-changed-again-in-the-state-panchkula-news-pkl4417041169","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : प्रदेश में आईएएस की उठापटक जारी, झज्जर और रोहतक के डीसी फिर बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : प्रदेश में आईएएस की उठापटक जारी, झज्जर और रोहतक के डीसी फिर बदले
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने वीरवार को फिर 6 आईएएस और 2 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। लगातार तीसरे दिन भी आईएएस अफसरों की उठापटक जारी रही। झज्जर व रोहतक के डीसी को फिर बदल दिया गया। विरेंद्र दहिया और मनोज कुमार-1 का तीन दिन में तीसरी बार तबादला हुआ। दहिया को पहले दिन जींद का डीसी लगाया गया, बुधवार को उन्हें जींद की जगह झज्जर के डीसी की जिम्मेदारी सौंप दी गई। वीरवार को उन्हें सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग व कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग का निदेशक लगा दिया गया। मनोज कुमार-1 को फिर रोहतक का डीसी लगाया गया है। मंगलवार को उन्हें इस पद से हटाकर श्रमायुक्त हरियाणा लगाया था। बुधवार को उन्हें यहां से बदलकर सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग व कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निदेशक पद की जिम्मेदारी दे दी गई। वीरवार को उन्हें फिर डीसी पद से नवाज दिया गया।
उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा विभाग के महानिदेशक वजीर सिंह गोयत को आयुक्त, खाद्य एवं औषधि प्रशासन और हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। उनका भी तीन दिन में दूसरा तबादला है। अमनीत पी. कुमार को वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा खादी ग्राम उद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यकारी का कार्यभार सौंपा गया है। राजीव रतन अब उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक होंगे। उन्हें सीपीग्राम पीजी पोर्टल का नोडल अधिकारी भी लगाया गया है। रोहतक के डीसी शक्ति सिंह अब झज्जर के डीसी होंगे। एचसीएस विवेक कालिया को अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) माध्यमिक शिक्षा, स्कूल शिक्षा विभाग का संयुक्त सचिव, तकनीकी शिक्षा विभाग का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) व गुरुग्राम में जस्टिस एसएन झा आयोग का सचिव लगाया गया है। नगर निगम पंचकूला के संयुक्त आयुक्त विनेश कुमार अब संयुक्त निदेशक (प्रशासन), आयुष विभाग होंगे।