फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   DC held a meeting with Health Department officials regarding the new variant of Corona

उपायुक्त ने कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

Wed, 01 Dec 2021 11:22 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:22 AM IST
विज्ञापन
DC held a meeting with Health Department officials regarding the new variant of Corona
पंचकूला। उपायुक्त महावीर कौशिक ने लघु सचिवालय के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर बैठक की। उन्होंने इसके मद्देनजर सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हालांकि अभी इस वेरिएंट से डरने की आवश्यकता नहीं है परंतु फिर भी लोगों के स्वास्थ्य की दृष्टि से पुख्ता प्रबंध किए जाएं। बैठक में उपायुक्त महावीर कौशिक ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से अस्पताल में सभी आवश्यक प्रबंध जैसे बेड और आईसीयू बेड की संख्या, ऑक्सीजन की उपलब्धता और कोविड टीकाकरण आदि के बारे में जानकारी हासिल की। महावीर कौशिक ने निर्देश दिए कि जिन लोगों को अभी तक कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगी है उन्हें समय पर डोज लगवाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए समय पर कोविड वैक्सीन की दोनो डोज लगवाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हालांकि जिला में कोरोना के मामलों में काफी हद तक कमी आई है लेकिन अभी भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिला में महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा की अवधि को 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है, जिसके तहत कोविड-19 के नियंत्रण के लिए फाई फोल्ड स्ट्रैटजी टेस्ट-ट्रेस-ट्रैक-वैक्सीनेशन-कोविड-19 उचित व्यवहार की पालना पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि इसके अलावा लोगों से मास्क का प्रयोग करने व सामाजिक दूरी की पालना करने का आग्रह किया गया है ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण करवा कर तथा कोविड उचित व्यवहार को लेकर सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों की पालना करके ही हम इस खतरनाक बीमारी को हरा सकते हैं। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. मुक्ता कुमार, कोविड के नोडल ऑफिसर डॉ. राजीव नरवाल, डॉ. अनुज बिश्नोई, डॉ. मीनू सासन, डॉ. शिवानी, डॉ. मनकीरत तथा डॉ. नैनसी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed