फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   DC gave instructions to fulfill the goals of Jal Shakti Abhiyan

डीसी ने जल शक्ति अभियान के लक्ष्य पूरे करने के दिए निर्देश,

Sat, 02 Jul 2022 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
DC gave instructions to fulfill the goals of Jal Shakti Abhiyan
पंचकूला। उपायुक्त महावीर कौशिक ने जिला सचिवालय के सभागार में जल शक्ति अभियान और जल संसाधन योजना के अंतर्गत आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने सभी विभागों की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की। इस मौके पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जल संसाधन योजना से जुड़े सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि जल शक्ति अभियान के तहत विभागों को जो भी लक्ष्य प्रदान किए हैं, उसके लिए वे निष्ठा एवं लगन के साथ कार्य करना आरंभ कर दें। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा किए कार्यों की समीक्षा के लिए 15 दिन में समीक्षा बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान के तहत विभागों को दिए लक्ष्य में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी सिंचाई खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बरवाला, रायपुररानी, मोरनी और पिंजौर के वन, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, महिला एवं बाल विकास, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें), कृषि, नेहरू युवा केंद्र, एचएसआईआईडीसी बरवाला, जिला कल्याण विभाग, नगर निगम पंचकूला, नगर परिषद कालका, जिला नगर योजनाकार और शिक्षा विभाग और अन्य संबंधित विभागों को योजना के तहत दिए लक्ष्य की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कृषि विभाग के उप निदेशक सुरेंद्र सिंह, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता अनुराग गोयल, जिला बागवानी अधिकारी अशोक कौशिक, डिप्टी डीईओ सतपाल कौशिक, अंजू ग्रोवर के अलावा वन, खेल, नेहरू युवा केन्द्र के प्रतिनिधि तथा अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed