{"_id":"65133b642a32a11242097774","slug":"dc-and-sp-discussed-48-identified-crimes-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-3877-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: डीसी और एसपी ने 48 चिन्हित अपराधों पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: डीसी और एसपी ने 48 चिन्हित अपराधों पर की चर्चा
विज्ञापन
- बैठक में 48 आपराधिक मामलों पर की गई चर्चा, पुलिस उपायुक्त मुकेश मलहोत्रा बैठक में उपस्थित रहे
डीसी ने मामलों की गहनता और निष्पक्षता से जांच करके कानून के दायरे में अपराधियों को सजा दिलवाने के दिए निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। चिन्हित अपराधों को लेकर सेक्टर-1 स्थित उपायुक्त कार्यालय में डीसी सुशील सारवान ने बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में दर्ज संगीन अपराधों की जांच में तेजी लाई जाए। मामलों की गहनता और निष्पक्षता से जांच करके कानून के दायरे में अपराधियों को सजा दिलवाना सुनिश्चित किया जाए ताकि पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय मिल सके। पुलिस उपायुक्त मुकेश मल्होत्रा की मौजूदगी में कुल 48 आपराधिक मामलों पर चर्चा की गई। इसमें 15 मामले महिलाओं के विरुद्ध अपराध, 15 संगीन अपराध के मामले, एक पासपोर्ट एक्ट और 17 मामले हरियाणा लोक सेवा आयोग की परीक्षा से संबंधित हैं।
बैठक में मामलों से संबंधित कानूनी पहलुओं पर गहनता से विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि चिन्हित अपराध में कोर्ट में जाने से पहले अच्छी तरह जांच कर संगीन मामलों की रिपोर्ट तैयार की जाए और की गई कार्रवाई के बारे में उन्हें अवगत करवाया जाए। पुलिस उपायुक्त मुकेश मल्होत्रा ने उपायुक्त को विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किए गए मामलों में की गई कार्रवाई की प्रगति के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने उपायुक्त को आश्वासन दिलाया कि आपराधिक मामलों की जांच प्रक्रिया में और तेजी लाते हुए न्यायालय के माध्यम से अपराधियों को कानून के अनुसार सजा दिलवाना सुनिश्चित किया जाएगा।