{"_id":"6000a78a8ebc3e32a623e442","slug":"day-five-10025-chickens-buried-in-soil-in-raipurrani-pkl-office-news-pkl4006829150","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवें दिन : रायपुररानी में 10025 मुर्गियां मारकर मिट्टी में दबाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवें दिन : रायपुररानी में 10025 मुर्गियां मारकर मिट्टी में दबाईं
विज्ञापन
रायपुररानी क्षेत्र के पोल्ट्री फार्मों में टेमिफ्लू की दवा देते स्वास्थय विभाग की टीम।
- फोटो : PKL OFFICE
रायपुररानी/बरवाला। बर्ड फ्लू के सैंपल मिलने के बाद रायपुररानी के नरेंद्र पोल्ट्री फार्म पर छठे दिन रैपिड टास्क फोर्स की टीम ने अपना अभियान चलाया। गांव खेड़ी के पोल्ट्री फार्म में 10,025 मुर्गियां मारीं। अब तक रैपिड रिस्पांस की टीम ने रायपुररानी पोल्ट्री फार्म बेल्ट में 47640 मुर्गियां मार दी हैं। इसके अलावा 1580 अंडे नष्ट कर दिए हैं। मुर्गियों को जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर दबा दिया गया।
वीरवार को यह आपरेशन करीब 11 बजे शुरू किया गया। यहां रोजाना की तरह एक किलोमीटर के संक्रमित जोन में नाका लगाया गया। इसके साथ ही पोल्ट्री फार्म में आनेजाने पर पाबंदी लगा दी गई। जिला उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि रैपिड रिस्पांस टीमें अपना काम तेजी के साथ कर रहे हैं। रायपुररानी के इन पोल्ट्री फार्म से एक किलोमीटर के दायरे को संक्रमित जोन घोषित किया गया है। इसके साथ ही एक से 10 किलोमीटर परिधि के क्षेत्र को सर्विलांस जोन में रखा गया है।
बर्ड फ्लू के लिए गठित स्पेशल टास्क फोर्स में उपायुक्त समेत अतिरिक्त उपायुक्त, नगर निगम कमिश्नर, एसडीएम, पंचकूला और कालका, सचिव आरटीए, सीएमओ, अतिरिक्त निदेशक, पशु पालन विभाग, पिंजौर व मोरनी के डिविजनल फारेस्ट अधिकारी, जिला वाइल्ड लाइफ अधिकारी, डीपीआरओ, तहसीलदार रायपुररानी और नायब तहसीलदार, बरवाला, खंड विकास और पंचायत अधिकारी, रायपुररानी व बरवाला शामिल हैं।
विज्ञापन
जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, कंवर दमन सिंह बर्ड फ्लू के नोडल अधिकारी ने बताया कि चालीस रैपिड रिस्पांस टीमें ऑपरेशन कर रही है। इन टीमों को इंफेक्शन न हो इसके लिए रायपुररानी के चार स्कूलों में सभी टीमों को क्वारिंटीन किया जा रहा है। इस टीम में पशुपालन विभाग के स्थानीय अधिकारी शामिल रहे।
क्षेत्र-रायपुररानी
आपरेशन का दायरा-एक किलोमीटर
रैपिड रिस्पांस टीम 40
मुर्गियां मारीं
पहले दिन 3700 मुर्गियां
दूसरे दिन 9345 मुर्गियां
तीसरे दिन 7865 मुर्गियां
चौथे दिन 8945 मुर्गियां
पांचवें दिन 7760 मुर्गियां
छठे दिन 10025 मुर्गियां
कुल बर्ड्स 47640 मुर्गियां
अब तक नष्ट अंडे
पहले दिन 200
दूसरे दिन 340
तीसरे दिन 300
चौथे दिन 500
पांचवें दिन --
छठे दिन 240
कुल अंडे 1580
कौवे और अन्य पक्षियों की मौत
बरवाला में कौवे और अन्य पक्षियों की मौत का सिलसिला जारी है। गांव बतौड़ के सरपंच लक्ष्मण दास, ग्रामीण प्रेमचंद, नेत्रपाल, सोनू, सतपाल, डिंपल, विशाल ने बताया उनके गांव बतौड़ की गलियों में कौवे मरे पड़े दिखाई दिए। कौवों की मौत से वातावरण भी दूषित हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इन कौवों के भी सैंपल लेने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इनके सैंपल लिए जाएं जिससे यह पता चल सके कि इनकी मौैत की वजह क्या है।