{"_id":"6aac4a11beac104fce05abff","slug":"dark-clouds-changed-the-weather-the-clouds-cleared-by-afternoon-and-the-sun-came-out-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-141453-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: काली घटाओं ने बदला मौसम का मिजाज, दोपहर बाद छंटे बादल, खिली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: काली घटाओं ने बदला मौसम का मिजाज, दोपहर बाद छंटे बादल, खिली धूप
विज्ञापन
सुबह आसमान में छाए घने बादल, सुहावने मौसम ने गर्मी से दिलाई राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। वीरवार सुबह आसमान में छाई काली घटाओं और ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया। घने बादलों के बीच चले शीतल हवा के झोंकों से लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। हालांकि दोपहर बाद बादल छंट गए और धूप निकल आई, लेकिन सुबह का खुशनुमा मौसम लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।
सुबह से ही आसमान पर घने बादल छाए रहे। काली घटाओं के कारण वातावरण में ठंडक घुल गई और मौसम काफी सुखद हो गया। मौसम में आए इस बदलाव का लोगों ने आनंद लिया। आसमान पर छाई घटाओं का मनमोहक नजारा भी लोगों को खूब भाया।
काफी दिनों बाद मौसम में आई नरमी से लोगों ने राहत महसूस की। सुबह के समय पार्कों, बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोगों ने सुहावने मौसम का आनंद लिया। हालांकि दोपहर बाद धीरे-धीरे बादल छंट गए और धूप खिल उठी, लेकिन सुबह का बदला हुआ मौसम दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।