{"_id":"65da52ac32ef067aa60b3134","slug":"dada-lakhmi-chand-auditorium-became-melodious-with-the-sound-of-himachal-police-band-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-109429-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: हिमाचल पुलिस के बैंड की धूम से सुरमय हुआ दादा लख्मी चंद सभागार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: हिमाचल पुलिस के बैंड की धूम से सुरमय हुआ दादा लख्मी चंद सभागार
विज्ञापन
-हिमाचल पुलिस का हुनर देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, खूब तालियां बजाईं
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। ये गुलिस्तां हमें जान से प्यारा है..संदेशे आते हैं…मेरा रंग दे बसंती चोला रंग दे…वंदे मातरम और देश भक्ति के गीतों से दादा लख्मी चंद सभागार सुरमय हो गया। यहां हिमाचल पुलिस बैंड हारमनी आफ द पाइन ने पांचवें फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन की शाम को देशभक्ति के गीतों के साथ सुर संगम में डुबो दिया। देश-दुनिया में अपने गीत संगीत से हिमाचल पुलिस के इस बैंड की धूम है और इस बैंड ने पंचकूला के रेड बिशप कांप्लेक्स में चल रहे तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल को रंगारंग बनाया।
खचाखच भरे सभागार में संगीत प्रेमी वंस मोर की डिमांड करते दिखे। गीत संगीत का यहां ऐसा कारवां चला कि भारतीय सिनेमा की सुप्रसिद्ध गीतों पर दर्शक जमकर थिरके। हर कोई इस माहौल का आनंद लेने के साथ साथ अपने मोबाइल कैमरों में कैद करने को लेकर लालायित दिखा। जिला सिरमौर के विजय कुमार व मनमोहन शर्मा और हिमाचल पुलिस की 15 सदस्यीय टीम की प्रतिभा देख हर कोई मंत्रमुग्ध था। उल्लेखनीय है कि हिमाचल पुलिस बैंड के कप्तान विजय कुमार व मनमोहन शर्मा कलर्स टीवी के रियल्टी शो ‘हुनरबाज’ में धमाकेदार एंट्री से सुर्खियों में आए थे।
उसके बाद इनका पुलिस बैंड ‘हारमनी आफ द पाइन्स’लगातार अनेक मंचों पर धूम मचा चुका है। मंच पर जब इस टीम ने खाकी पहन हुड दबंग दबंग किया तो दर्शकों के सामने थे रीयल हीरो। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डाॅ. मनमोहन वैद्य, उद्योगपति पवन जिंदल, नरेंद्र ठाकुर, विजय कुमार, भारतीय चित्र साधना के अध्यक्ष प्रो. बीके कुठियाला, आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कुमार और सचिव सुरेंद्र कुमार उपस्थित रहे।