फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dabang Delhi ends the league stage with a win, defeats Bengaluru Bulls 46-38

Panchkula News: दबंग दिल्ली ने जीत के साथ किया लीग चरण का समापन, बंगलुरु बुल्स को 46-38 से हराया

Mon, 19 Feb 2024 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Dabang Delhi ends the league stage with a win, defeats Bengaluru Bulls 46-38
पंचकूला। कप्तान आशू मलिक के 17 पॉइंट के दम पर दबंग दिल्ली ने जीत के साथ प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 10वें सीजन में लीग चरण का समापन किया है। दिल्ली ने रविवार को ताऊ देवीलाल इंडोर स्टेडियम में 10वें सीजन के 127वें मैच में बंगलुरु बुल्स को 46-38 से हरा दिया। दबंग दिल्ली के लिए आशू मलिक ने 17, योगेश ने आठ और विशाल भारद्वाज ने सात पॉइंट लिए। बंगलुरु के लिए सुशील ने 11 अंक बटोरे। प्लेऑफ के लिए पहले ही क्वाली फाई कर चुकी दबंग दिल्ली की 22 मैचों में यह 13वीं जीत है। टीम के अब 79 अंक हो गए हैं और वो तीसरे स्थान पर है। बंगलुरु बुल्स को 21 मैचों में 12वीं हार का सामना करना पड़ा है। दबंग दिल्ली ने आशू मलिक की बदौलत शानदार शुरूआत और पहले छह मिनट के अंदर ही बंगलुरु बुल्स को ऑल आउट करके स्कोर को 10-3 का कर दिया। दिल्ली ने इसके बाद धीरे-धीरे अपनी लीड को और ज्यादा मजबूत करना शुरू कर दिया। सातवें मिनट में आशू ने सुपर रेड करके स्कोर को 15-4 का कर दिया। दिल्ली की टीम ने इसके साथ ही 17-8 के साथ पहले 10 मिनट के खेल में नौ पॉइंट की लीड कायम ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed