फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cyclothon: Cycle rally to give the message of making the city clean and beautiful

साइक्लोथॉन : शहर को स्वच्छ-सुंदर बनाने का संदेश देने निकली साइकिल रैली

Mon, 13 Dec 2021 01:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Cyclothon: Cycle rally to give the message of making the city clean and beautiful
पंचकूला। हरियाणा के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री सरदार संदीप सिंह ने स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी पंचकूला द्वारा आयोजित साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उनके साथ हरियाणा विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और अंबाला के सांसद रतनलाल कटारिया भी उपस्थित थे। शहर को अधिक स्वच्छ और सुंदर बनाने में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इसमें करीब 250 लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर सरदार संदीप सिंह ने साइक्लोथॉन के आयोजकों और स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी पंचकूला के चेयरमैन ज्ञानचंद गुप्ता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि साइक्लोथॉन पंचकूला में एक अनूठी पहल है।
विज्ञापन

यहां पहली बार इस रैली का आयोजन हुआ है। इस तरह के आयोजन से जिले की जनता में संदेश जाता है कि कैसे अपने आप को साइकिल के माध्यम से फिट रखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि कोविड काल में घरेलू महिलाओं ने भी लॉकडाउन की वजह से घर पर ही साइक्लिंग एक्सरसाइज द्वारा अपने आप को फिट रखा। इस मौके पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी पंचकूला के चेयरमैन ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि 15 सालों से जिले में वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन सहित अन्य खेल करवाती आ रही है। इसके अलावा गरीब और जरूरतमंद बच्चों व परिवारों को समय-समय पर दवाइयां, कपड़े और आर्थिक सहायता के रूप में उनकी सेवा कर रही है। गुप्ता ने कहा कि सरदार संदीप सिंह स्वयं हॉकी के खिलाड़ी रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम पंचकूला को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सात सरोकार लेकर कार्य कर रहे हैं। पंचकूला को चंडीगढ़ से कैसे आगे ले जाएं, इस पर भी हम काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के मुकाबले पंचकूला में अधिक स्वच्छता है। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि सरकार व जिला प्रशासन और एनजीओ के साथ मिलकर पंचकूला को साफ-सुथरा रखने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर पंचकूला नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल, नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह, स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी पंचकूला के प्रधान डीपी सोनी, डीपी सिंघल, बीजेपी के वरिष्ठ नेता श्याम लाल बंसल, जिला बीजेपी उपाध्यक्ष उमेश सूद, पार्षद हरेंद्र मालिक सहित स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी पंचकूला के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed