फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cybercriminals duped a woman of Rs 57 lakh by digitally arresting her

Panchkula News: साइबर अपराधियों ने महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 57 लाख ठगे

Thu, 06 Mar 2025 01:20 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Thu, 06 Mar 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Cybercriminals duped a woman of Rs 57 lakh by digitally arresting her
चंडीगढ़। ऑनलाइन ठगी करने वालों ने एक महिला को उसके घर में ही डिजिटल अरेस्ट कर 57 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर महिला को फर्जी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार करने की धमकी दी। पीड़िता के बयान के आधार पर साइबर पुलिस थाने ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

सेक्टर-18 निवासी शैल्यादीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास राहुल नाम के व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को एक कूरियर कंपनी का कर्मचारी बताया और आरोप लगाया कि उसके नाम से एक संदिग्ध पार्सल 6 नवंबर, 2024 को चीन की राजधानी बीजिंग भेजा गया है।
विज्ञापन

बाद में उसका संपर्क मुंबई पुलिस अधिकारी और सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों से कराया गया और उस पर मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने का आरोप लगाया। पीड़िता ने कहा कि उसने कभी कोई पार्सल नहीं भेजा और न ही वह मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल है। ठगी करने वालों ने कहा कि वे मामले की गहनता से जांच करेंगे और धमकी दी कि उसकी नौकरी चली जाएगी और उसे गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा। दबाव में आकर उसने नवंबर से 14 जनवरी, 2025 के बीच लोन लेकर, अपने बैंक खाते और सोने के आभूषण बेचकर पैसे ट्रांसफर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जालसाजों ने उसपर व्हाट्सएप और स्काइप के जरिये निगरानी रखी और चेतावनी दी कि मामले की जांच चल रही है। इस तरह पीड़िता ने कुल 57.16 लाख रुपये ठगों की ओर से बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए। बाद में आरोपियों ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया और तब उसे अहसास हुआ कि ऑनलाइन ठगों ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत साइबर पुलिस थाने में दी।

मामले में जांच पड़ताल कर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस उन खातों की जांच कर रही है, जिनमें शिकायतकर्ता ने पैसे ट्रांसफर किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed