फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cyber fraud gang exposed, network spread across 12 states, fraud of Rs 2.75 crore

Panchkula News: साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, 12 राज्यों में फैला था नेटवर्क, 2.75 करोड़ की ठगी

Sat, 26 Jul 2025 01:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Cyber fraud gang exposed, network spread across 12 states, fraud of Rs 2.75 crore
पंचकूला। पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 42 लाख की ठगी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से रिमांड के दौरान अहम खुलासे किए हैं। यह गिरोह 12 राज्यों में फैला था और अब तक 17 मामलों में करीब 2.75 करोड़ रुपये की ठगी कर चुका है। गिरोह के तार महाराष्ट्र, पंजाब, यूपी, दिल्ली, बिहार, हिमाचल, केरल, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना तक जुड़े हैं।
विज्ञापन




डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने प्रेसवार्ता में बताया कि 26 जून को पंचकूला मेयर के बेटे को फर्जी बैंक लेन-देन का एक मैसेज मिला, जिसकी जांच में 42.52 लाख रुपये की साइबर ठगी का खुलासा हुआ। मामला साइबर क्राइम थाना में दर्ज किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 32 लाख रुपये की राशि फ्रीज करवा ली।
विज्ञापन

पहली गिरफ्तारी 5 जुलाई को



इस मामले में पहली गिरफ्तारी 5 जुलाई को यूपी के कुशीनगर से सलाउद्दीन अंसारी और श्याम दयाल की हुई। इसके बाद 18 जुलाई को बिहार निवासी देवव्रत और फिर 23 जुलाई को राहुल कुमार उर्फ बंटी, आलोक कुमार उर्फ बंटू, और प्रतीक राज उर्फ अंकित को गिरफ्तार किया गया। अब तक आरोपियों से 16 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 37 एटीएम कार्ड, 3 पेटीएम साउंड बॉक्स, 2 जिओ फाइबर डिवाइस, 4 फर्जी सिम, 3 बैंक किट, 9 चेकबुक, 2 पासबुक और 30,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। डीसीपी ने बताया कि जांच के दौरान बैंक कर्मियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। अगर किसी की संलिप्तता पाई गई तो उस पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed