फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cunning Thief Who Stole Bike from Outside Temple Arrested

Panchkula News: मंदिर के बाहर से बाइक चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार

Fri, 27 Mar 2026 02:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Cunning Thief Who Stole Bike from Outside Temple Arrested
48 घंटे में पुलिस की कार्रवाई, दो मोटरसाइकिल बरामद; आरोपी पर पहले भी तीन केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। प्राचीन काली माता मंदिर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से दो चोरी की बाइक बरामद की गई हैं, जबकि उसके खिलाफ पहले भी तीन चोरी के मामले दर्ज हैं।
एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के अनुसार 22 मार्च 2026 को लुधियाना निवासी एक व्यक्ति ने थाना कालका में शिकायत दी थी कि वह मंदिर में माथा टेकने आया था और अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक बाहर खड़ी की थी। दोपहर करीब 2 बजे लौटने पर बाइक वहां से गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर उसने डायल-112 पर सूचना दी। इसके आधार पर 23 मार्च को मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मामले की जांच के दौरान डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज निर्मल सिंह के नेतृत्व में टीम ने 25 मार्च को गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी मनीष कुमार उर्फ मिट्टी निवासी गांव बिटना को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने चोरी की बाइक की नंबर प्लेट तोड़कर सबूत मिटाने के लिए रास्ते में एक ट्रक में फेंक दी थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने न्यू रोड ढालूवाल डीएलएफ क्षेत्र के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी गई एक अन्य बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल भी बरामद की।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी के तीन मामले दर्ज हैं। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed