फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CRPF Group Center Pinjore was once again chosen as the best

सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र पिंजौर एक बार फिर सर्वोत्तम चुना गया

Wed, 17 Mar 2021 01:55 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
CRPF Group Center Pinjore was once again chosen as the best
सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र पिंजौर। - फोटो : PKL OFFICE
पिंजौर। अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ के 43 ग्रुप केंद्रों में से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप केंद्र पिंजौर को दोबारा सर्वोत्तम ग्रुप घोषित केंद्र घोषित किया गया है। डीआईजी सुनील थौर्पे ने बताया कि इस उपलब्धि के लिए उन्हें गुरुग्राम में 19 मार्च को होने वाली सीआरपीएफ की 82वीं वर्षगांठ पर सर्वोत्तम ग्रुप केंद्र ट्रॉफी प्रदान करके सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सर्वोत्तम ग्रुप केंद्र 2020 का चयन करने केलिए सेक्टर बोर्ड की ओर से निरीक्षण करके अंचल वार प्रतिस्पर्धा करवाई। इस दौरान महानिदेशालय केरिपुबल नई दिल्ली की ओर से नियुक्त बोर्ड ने ग्रुप केंद्र पिंजौर का निरीक्षण किया। इसके उपरांत ग्रुप केंद्र पिंजौर एवं ग्रुप केंद्र दुर्गापुर को संयुक्त रूप से सर्वोत्तम ग्रुप केंद्र चुना गया है। डीआईजी ने बताया कि इस उपलब्धि के लिए महानिदेशक ने ग्रुप को बधाई दी है।
विज्ञापन

जवानों की बेहतरी के लिए किए काम
ग्रुप केंद्र पिंजौर के डीआईजी सुनील थौर्पे के नेतृत्व में विगत वर्ष जवानों व उनके परिवारों के लिए मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। बीते 2 वर्षों के दौरान ग्रुप केंद्र पिंजौर एक बेहतरीन सेवा प्रदाता के रूप में उभरकर सामने आया है। लगातार दूसरी बार ग्रुप सर्वोत्तम ग्रुप केंद्र घोषित किए जाने पर अधिकारियों, जवानों व उनके परिवारों में प्रसन्नता की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed