{"_id":"6ae8f4e2092485f2240d2c53","slug":"crowds-thronged-the-diwali-fair-in-sector-4-people-enjoyed-shopping-and-entertainment-panchkula-news-c-87-1-pan1010-143314-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सेक्टर-4 के दिवाली मेले में उमड़ी भीड़, लोगों ने उठाया खरीदारी और मनोरंजन का लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सेक्टर-4 के दिवाली मेले में उमड़ी भीड़, लोगों ने उठाया खरीदारी और मनोरंजन का लुत्फ
विज्ञापन
पार्षद राकेश कुमार जगोता ने की शिरकत, लोगों ने उठाया मेले का आनंद।
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-4 में शीनू खन्ना और डिंपल मलिक की ओर से दिवाली मेले का आयोजन किया गया। मेले में क्षेत्रवासियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। पार्षद राकेश कुमार जगोता विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे, जहां आयोजकों ने उनका स्वागत किया। मेले में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। परिवारों के साथ पहुंचे लोगों ने विभिन्न स्टॉलों पर खरीदारी की और मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरा परिसर दीपावली की रोशनी और उत्सवी माहौल से जगमगाता नजर आया। लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं। आयोजक शीनू खन्ना और डिंपल मलिक ने बताया कि मेले का उद्देश्य त्योहार के अवसर पर लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी मेलजोल और भाईचारे को बढ़ावा देना है। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया। इस अवसर पर पार्षद राकेश कुमार जगोता ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।