{"_id":"672947f99a854952cd05c864","slug":"crowd-of-vehicles-in-the-markets-howa-held-a-meeting-and-expressed-concern-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-116830-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बाजारों में वाहनों का जमावड़ा, होवा ने बैठक कर जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बाजारों में वाहनों का जमावड़ा, होवा ने बैठक कर जताई चिंता
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-10 हाउस ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (होवा) की कोर कमेटी की बैठक सोमवार को हुई। इसमें बाजारों और सेक्टरों में वाहनों की पार्किंग की बदहाली पर चिंता प्रकट कर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से तुरंत हस्तक्षेप कर मल्टी लेवल पार्किंग की व्यवस्था करवाने की मांग की गई l
होवा चेयरमैन भारत हितैषी ने बताया कि पंचकूला में पार्किंग व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर निगम ने मल्टी लेवल पार्किंग के निर्माण के लिए प्रस्ताव भी पास कर रखे हैं, जनता को इस बात का इंतजार भी है कि कब नगर निगम मेयर कुल भूषण गोयल पहली मल्टी लेवल पार्किंग का शिलान्यास करेंगे। हितैषी का कहना है कि शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी ) प्रशासन मल्टी लेवल पार्किंग के लिए पंचकूला में अपनी जगह नगर निगम को देने के लिए सहमत नहीं है, इस कारण शहर का यह अति महत्वपूर्ण मुद्दा ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है l सरकारी जानकारी के अनुसार पंचकूला में हर माह 2000 नए वाहन रजिस्टर होते हैं, हर वर्ष 24000 वाहन और आने वाले समय में यह समस्या बहुत गंभीर रूप लेने वाली है l होवा प्रधान बीएम कौशिक ने बताया कि सेक्टर-9 के प्राचीन शिव मंदिर के सामने पार्क में यदि मल्टी लेवल पार्किंग बनवा दी जाती है तो सारा दिन भीड़भाड़ वाली सेक्टर-9 की मार्केट में जाम के कारण होने वाली परेशानी दूर हो सकती है।
होवा संस्थापक एनसी स्वामी ने मांग की है कि सेक्टर-11 के शोरूम के दोनों कॉर्नर की खाली जगह पर मल्टी लेवल पार्किंग बनने से सेक्टर-11 की व्यस्त मार्केट में वाहनों की समस्या दूर हो सकती है। इससे दुकानदारों को भी राहत मिलेगी। होवा महासचिव एनके खोसला, संरक्षक बाबू दलजीत सिंह, हरीश साहनी और संजय आहूजा ने बताया कि सेक्टर-14 के मेन शोरूम के दोनों कॉर्नर पर खाली पड़ी जगह पर तुरंत मल्टीलेवल पार्किंग बनाए जाने की आवश्यकता है l
विज्ञापन
होवा के मुख्य मार्गदर्शक एसके शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान सुभाष भारद्वाज, सुभाष शर्मा, अमित गुप्ता, वित्त सचिव प्रेम लाल गुप्ता, सचिव आरके शर्मा, सह सचिव तरुण गौड़, शिव कुमार वर्मा, भुवनेश लटावा ने कहा कि सेक्टर-20 में जहां आबादी का एक बड़ा हिस्सा निवास करता है, और सेक्टर-20 की मार्केट सबसे अधिक व्यस्त मार्केट है। इस कारण यहां यहां मल्टी लेवल पार्किंग की सख्त जरूरत है l