फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Young Man Murdered in Panchkula of Haryana

पंचकूला में वारदात: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, गंडासी और तलवारों से किए 40 से ज्यादा वार

Mon, 27 Sep 2021 02:08 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 27 Sep 2021 02:08 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हरविंदर और जॉनी के बीच सट्टे के पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Young Man Murdered in Panchkula of Haryana
पंचकूला में युवक की हत्या के बाद मौके पर जांच करती टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचकूला के माजरी चौक बस स्टॉप पर 12 से अधिक लोगों ने गंड़ासी और तलवारों से वार कर रिंकू उर्फ हरविंदर नाम के युवक की हत्या कर दी। सेक्टर-7 थाना पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

 
पुलिस को दी गई शिकायत में रिंकू निवासी पावर फेस कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 ने बताया कि रविवार रात वह अपने दोस्त रिंकू उर्फ हरविंदर सिंह और आनंद के साथ ममता इनक्लेव के सिमरन होटल जीरकपुर से खाना खाकर आई टेन कार में माजरी चौक पर आकर रुके। माजरी चौक बस स्टैंड के पास वे कार में बैठे थे। रात साढ़े 11 बजे रिंकू की कार के पास दो गाड़ियां और मोटरसाइकिल आकर रुकीं। गाड़ी और मोटरसाइकिल पर करीब 12 लोग सवार थे। सभी लोगों ने उनकी कार को घेर लिया।
विज्ञापन


कार को घेरने के बाद आरोपी शेखर, जॉनी उर्फ प्रदीप, पप्पी, वकीली, मनीष उर्फ बहादुर, बब्बी, बड़ा बहादुर और अन्य ने रिंकू पर गंड़ासी, तलवार और डंडे से हमला कर दिया। हमले में वह और आंनद भी घायल हो गए। दोनों भागकर खड़क मंगोली कॉलोनी में घुस गए। इस दौरान रिंकू पर आरोपियों ने गंड़ासी, तलवार और डंडे से करीब 40 से ज्यादा बार वार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें -विश्व पर्यटन दिवस: शीशे में रखकर सहेजे जाएंगे हड़प्पा काल के तंदूर और बर्तन, राखीगढ़ी में दोबारा शुरू होगी खोदाई 

हमले से रिंकू उर्फ हरविंदर की मौके पर मौत हो गई। मौत के 15 मिनट बाद उसके दोस्त खड़क मंगोली से वापस आए और उन्होंने पुलिस को फोन किया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सेक्टर-7 थाना प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश में रिंकू उर्फ हरविंदर की हत्या की है। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि हरविंदर और जॉनी के बीच सट्टे के पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। मामले की जांच की जा रही है। हत्या की सूचना मिलने के बाद पंचकूला के एसीपी, क्राइम ब्रांच और थाने की टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि मृतक रिंकू उर्फ हरविंदर पर वर्ष 2017 में  पिंजौर थाने में हत्या का मामला दर्ज है। ग्राम सचिव विजय की हत्या में वह मुख्य आरोपी था। पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed