{"_id":"60a3993a83ea7d14063d5a67","slug":"two-man-arrested-in-case-of-fake-tweet-in-name-of-haryana-home-minister-anil-vij","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: अनिल विज के नाम से फर्जी ट्वीट करने वाले काबू, साइबर क्राइम टीम ने धर दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कार्रवाई: अनिल विज के नाम से फर्जी ट्वीट करने वाले काबू, साइबर क्राइम टीम ने धर दबोचा
Tue, 18 May 2021 04:09 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 18 May 2021 04:09 PM IST
सार
साइबर क्राइम की टीम ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को पंचकूला के सेक्टर 1 की जिला अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
अनिल विज के नाम से फर्जी ट्वीट करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज के नाम से फर्जी ट्वीट करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हरियाणा पुलिस की साइबर क्राइम पुलिस टीम ने यह गिरफ्तारी की है। आरोपियों की पहचान अंबाला निवासी प्रह्लाद और यमुनानगर निवासी रोहित नागपाल के रूप में हुई है। साइबर क्राइम की टीम ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को पंचकूला के सेक्टर 1 की जिला अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के ट्विटर अकाउंट का नाम इस्तेमाल करते हुए एक ट्वीट किया गया था जिसमें लॉकडाउन 20 मई तक बढ़ाने की बात कही गई थी। इसके बाद गृहमंत्री अनिल विज ने हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव को इस फेक ट्वीट को लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।