{"_id":"572b9ec04f1c1b0d745cd398","slug":"suicide-lady-suicide-married-lady-suicide-kalka-lady-suicide-panchkula-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ निगल कर महिला ने खत्म की जीवनलीला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीला पदार्थ निगल कर महिला ने खत्म की जीवनलीला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
जहर, सुसाइड, हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका की टिब्बी मोहल्ला में किराए के मकान में रहने वाली एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल कर जान दे दी। मृतक की पहचान निक्की (22) के रूप में हुई है। महिला का पति राजमिस्त्री का काम करता है। परिवार मूलरूप से झारखंड का रहने वाला है।
निक्की के पति धर्मेंद्र ने बताया कि वह बुधवार को बेटे अंशुल को स्कूल से लाने गई थी। जब घर पहुंची तो बताया कि उसने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया है। वह तत्काल उसे कालका के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा।
जहां से उसे चंडीगढ़ सेक्टर-32 स्थित अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन निक्की ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने निक्की के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवाया है। जांच अधिकारी रेशम सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।