फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Speculative, blame, Accused, One day remand

सट्टा लगाने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी एक दिन के रिमांड पर

Tue, 03 May 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 03 May 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
 Speculative, blame, Accused, One day remand
गिरफ्तार आरोपी एक दिन के रिमांड पर - फोटो : अमर उजाला
पिंजौर की हिमशिखा कालोनी में रविवार को सट्टा लगाते चार लोगों को सीआईए की टीम ने छापामार गिरफ्तार किया है। टीम ने चारों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


सीआईए टीम से मिली जानकारी के अनुसार यह चारों लोग क्रिकेट पर आनलाइन सट्टा लगाते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमाशंकर, धर्म सिंह, राज कुमार, सुरेश कुमार के रूप में हुई है। चारों आरोपी मूलरूप से भिवानी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


यह हिमशिखा कालोनी में किराए पर कमरा लेकर सट्टे का कारोबार करते थे। टीम को आरोपियों के पास से 14 मोबाइल, एक रिकार्डर, दो लैपटॉप, और 17 हजार 500 रुपये बरामद हुए हैं। सीआईए सब इंस्पेक्टर भगवान दास ने बताया कि चारों आरोपियों को आईपीएल 20-20 मैच गुजरात-पंजाब इलेवन के मैच पर सट्टा खेलते हुए काबू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जब आरोपियों के हाथ में पकड़ी कापियों की जांच की तो कापियों पर एक मई 2016 व सट्टा लगाने वालों का नाम भी लिखा हुआ था। आरोपियों के पास से एक बही खाता भी बरामद किया। जिसमें 20 मार्च से 30 मार्च तक के क्रिकेट मैच का रिकार्ड था । 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed