{"_id":"5727b16d4f1c1bf8325cd3a1","slug":"speculative-blame-accused-one-day-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"सट्टा लगाने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी एक दिन के रिमांड पर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सट्टा लगाने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी एक दिन के रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी एक दिन के रिमांड पर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंजौर की हिमशिखा कालोनी में रविवार को सट्टा लगाते चार लोगों को सीआईए की टीम ने छापामार गिरफ्तार किया है। टीम ने चारों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
सीआईए टीम से मिली जानकारी के अनुसार यह चारों लोग क्रिकेट पर आनलाइन सट्टा लगाते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमाशंकर, धर्म सिंह, राज कुमार, सुरेश कुमार के रूप में हुई है। चारों आरोपी मूलरूप से भिवानी के रहने वाले हैं।
यह हिमशिखा कालोनी में किराए पर कमरा लेकर सट्टे का कारोबार करते थे। टीम को आरोपियों के पास से 14 मोबाइल, एक रिकार्डर, दो लैपटॉप, और 17 हजार 500 रुपये बरामद हुए हैं। सीआईए सब इंस्पेक्टर भगवान दास ने बताया कि चारों आरोपियों को आईपीएल 20-20 मैच गुजरात-पंजाब इलेवन के मैच पर सट्टा खेलते हुए काबू किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने जब आरोपियों के हाथ में पकड़ी कापियों की जांच की तो कापियों पर एक मई 2016 व सट्टा लगाने वालों का नाम भी लिखा हुआ था। आरोपियों के पास से एक बही खाता भी बरामद किया। जिसमें 20 मार्च से 30 मार्च तक के क्रिकेट मैच का रिकार्ड था ।