{"_id":"571541d04f1c1bb1068b4844","slug":"reiki-before-the-incident-was-perpetrated-by-thieves","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले की रेकी फिर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले की रेकी फिर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
एचएमटी अधिकारी ने की खुदकुशी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचएमटी के पूर्व जेजीएम कंवलजीत सिंह नागी के घर में हुई चोरी के मामले में अभी तक की जांच में पुलिस के सामने आया है कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले घर की रैकी की है। इसके बाद ही वह वारदात को अंजाम देने के लिए घर में घुसे हैं। पूरी वारदात एक प्लानिंग के तहत दी गई है। चोरों को यह भी पता था कि परिवार किसी काम से बाहर गया है और इतनी देर के बाद घर लौटेगा।
हालांकि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि एचएमटी के पूर्व जेजीएम कंवलजीत सिंह नागी के घर में रविवार को चोरी हो गई थी। चोर घर से कुछ जरूरी कागजात चुरा कर ले गए। जबकि उन्होंने घर में रखी नगदी व अन्य सामान को नहीं चुराया। इससे पुलिस आशंका जता रही है कि यह किसी शातिर व्यक्ति का काम है, जो कंवलजीत सिंह नागी सुसाइड केस को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है। बता दें कि 28 मार्च को कंपनी के ज्वाइंट जनरल मैनेजर कंवलजीत सिंह ने परिसर में बनी पानी की टंकी से कूदकर जान दे दी थी। मृतक की पत्नी ने कंपनी प्रबंधन और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रिटायर कर्नल केपी मिश्रा पर आरोप लगाया था।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक कंवलजीत सिंह नागी की बेटी ने बताया कि वह किसी काम से बाहर गए हुए थे। जब वह वापस आए तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजे का ताला टूटा है। इसके अलावा अन्य दरवाजे पर लगे ताले को तोड़ने की कोशिश की गई है, जबकि तीसरे दरवाजे की कुंडी अंदर से खुली हुई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि घर के अंदर का सामान बिखरा था और और जिस अलमारी में जरूरी कागजात रखे जाते थे वह अलमारी भी तोड़ दी गई है। आलमारी से कागजात भी गायब हैं। घटना में फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठे किए और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार ने लगाया डराने का आरोप
शिकायतकर्ता परिवार ने शिकायत में बताया कि उन्होंने विगत मार्च में एक एफआईआर दर्ज करवा रखी है। उन्होंने आशंका जाहिर की कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जो कि इस केस में संलिप्त है उसके द्वारा उन्हें डराने के लिए ऐसा किया जा रहा है।