{"_id":"577d59074f1c1bd7497fa595","slug":"panchkula-sector-5-police-killed-in-the-raid-hukkabar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला सेक्टर-5 के हुक्काबार में पुलिस ने मारा छापा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचकूला सेक्टर-5 के हुक्काबार में पुलिस ने मारा छापा
Thu, 07 Jul 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला सेक्टर-5 के हुक्काबार में पुलिस ने मारा छापा
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
पंचकूला जिला प्रशासन की हिदायत पर पंचकूला पुलिस, स्वास्थ्य और ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट की टीम ने पंचकूला सेक्टर-5 स्थित एक हुक्काबार में छापा मारा। रेड के दौरान यहां काफी संख्या में युवाओं को हुक्के का सेवन करते हुए पाया गया। यह हुक्का बार काफी समय से यहां खुला है। जिसमें पंचकूला और चंडीगढ़ के साथ ही हरियाणा के आसपास के इलाकों के युवा हुक्के का सेवन करने के लिए आते हैं। पंचकूला सेक्टर-5 थाने के एसएचओ ललित कुमार ने बताया कि जिस समय रेड की गई उस समय यहां काफी युवा हुक्के का सेवन कर रहे थे। यहां पर हुक्के के फ्लेवर्स के सैंपल लिए गए हैं। जिनको ड्रग्स कंट्रोल अधिकारी ने भरा है। इसके साथ ही यहां पर सीएमओ कार्यालय से आए अधिकारी ने स्मोकिंग के चालान किए हैं। गौरतलब है कि पंचकूला की एडीसी हेमा शर्मा ने हाल ही में मीटिंग करके हुक्काबार पर शिकंजा कसने के लिए कहा था। एडीसी के आदेश के अनुसार किसी भी सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करना निषेध है और रेस्टोरेंट एक सार्वजनिक स्थान है तो उसमें भी स्मोकिंग करना नियमों के विरुद्ध है। एडीसी ने सभी विभागीय अधिकारियों को हुक्का बार पर शिकंजा कसने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।