फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula, police Actions, Failing, Women

पुलिस कार्रवाई न होने से थाने पहुंचीं महिलाएं

Tue, 22 Mar 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला।
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला। Updated Tue, 22 Mar 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
Panchkula, police Actions, Failing, Women
पुलिस कार्रवाई न होने से थाने पहुंचीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज करीब दो दर्जन से ज्यादा महिलाएं और पुरुष सोमवार को पिंजौर थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर सवालिया निशान खड़े करते हुए ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के नारे को झूठा बताया।
विज्ञापन


महिंद्र सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की शादी पंजाब में करीब 2 महीने पहले नसीब सिंह से हुई थी। महिंद्र सिंह ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसकी बेटी को कमरे में बंद किया हुआ था। इसके अलावा उसके पति और सास ने डंडों और सरिये से पिटाई की।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि वह शिकायत लेकर पिंजौर थाने गया लेकिन उसे पंजाब के नया गांव थाने भेज दिया। नयागांव थाना पुलिस ने उन्हें वापस पिंजौर थाने भेज दिया। पिंजौर थाना पुलिस ने एसपी पंचकूला भेजा। वहां से महिला थाने में गया तो उन्होंने फिर दोबारा नया गांव थाने जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित पिता ने कहा कि वे अपनी समस्या को लेकर कहां जाएं। जहां भी जाते हैं पुलिस कार्रवाई करने की बजाया इधर उधर जाने की सलाह दे रही है। जब इस बाबत एसएचओ कालका से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला पहले ही पंजाब के थाने में दर्ज है।

इसके अलावा शिकायतकर्ता किसी भी थाने में 498 की कार्रवाई के लिए स्वतंत्र है। पुलिस शिकायत के आधार पर दहेज प्रताड़ना की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed