{"_id":"583f25c34f1c1b0c1ede7374","slug":"jbt-recruitment-scam-and-arrested-broker-10-arrests-made-so-far","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबीटी भर्ती घोटाला: एक और दलाल गिरफ्तार, अब तक हुई नौ की गिरफ्तारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेबीटी भर्ती घोटाला: एक और दलाल गिरफ्तार, अब तक हुई नौ की गिरफ्तारी
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 01 Dec 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
अरेस्ट
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेबीटी भर्ती घोटाले में एसआईटी ने एक और दलाल को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सोनीपत निवासी नरिंदर मलिक के रूप में हुई है। सूत्रों का कहना है कि नरिंदर मलिक ने कई जेबीटी व टीजीटी शिक्षकों के नाम पुलिस के सामने लिए हैं। इसी बीच इस घोटाले में यूटी विभाग में तैनात शिक्षकों ने कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार को टीजीटी अनु और सचिन ने अपनी-अपनी अग्रिम जमानत की अर्जी दायर की है। जिस पर कोर्ट ने यूटी पुलिस को 5 दिसंबर को जवाब दायर करने को कहा है।
इससे पहले गिरफ्तार हुए आरोपी सतिंदर हुड्डा की पत्नी पूनम ने भी गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी लगा रखी है। एसआईटी इस मामले में अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। एसआईटी अब तक रविंद्र बानियां, बृजेंद्र नैन, सतिंदर हुड्डा, संपूर्ण सिंह, सचिन हुड्डा, नवीन मलिक, संदीप कुमार, देवेंद्र और सुशीला रानी को गिरफ्तार कर चुकी है।