फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Firing in Panchkula three died

Firing in Panchkula: जन्मदिन पार्टी में आए तीन दोस्तों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक और एक युवती की माैत

Mon, 23 Dec 2024 10:00 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 23 Dec 2024 10:00 AM IST
सार

पिंजौर स्थित होटल सल्तनत में जीरकपुर के रहने वाले अनिल भारद्वाज की जन्मदिन पार्टी थी। उसमें 10 लोग आए थे। 

विज्ञापन
Firing in Panchkula three died
माैके पर माैजूद पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंचकूला के सल्तनत होटल में जन्मदिन की पार्टी मनाने आए तीन दोस्तों की गोली लगने से मौत हो गई। होटल के बाहर पार्किंग में कार सवार तीनों दोस्तों पर अचानक कार सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी।

विज्ञापन


विज्ञापन


मौके पर विक्की व विपिन निवासी दिल्ली और जींद निवासी दिया की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, करीब 30 राउंड फायरिंग की गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंचकर जांच में जुटी है। अमरावती चौकी पुलिस टीम समेत एसीपी अरविंद कंबोज मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दस से अधिक लोग आए थे जन्मदिन पार्टी मनाने

मिली जानकारी के अनुसार पिंजौर स्थित होटल सल्तनत में रविवार की रात आठ से दस दोस्त पार्टी मनाने आए थे। जीरकपुर के रहने वाले अनिल भारद्वाज ने अपने जन्मदिन में सभी दोस्तों को बुलाया था। पार्टी खत्म करके सभी दोस्त जैसे ही होटल की पार्किंग पहुंचे कि कार से सवार कुछ बदमाशों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। लगातार फायरिंग से दो युवक और एक युवती की गोली लगने से मौत हो गई। 


सल्तनत होटल के मैनेजर मनील मोंगिया व कर्मचारी मौके से फरार है। पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है। सेक्टर 6 पंचकूला में पुलिस उपायुक्त हिमाद्री कौशिक, एसीपी अरविंद कंबोज, क्राईम ब्राच से. 26 पंचकुला मौजूद है। पार्टी में शामिल अन्य दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। मृतक दोनों लड़के सगे मामा भांजा बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed