{"_id":"577ab76c4f1c1b6c117fa387","slug":"drug-smuggling-drug-rackets-man-arrested-with-drugs-panchkula-police-crime-smuggling-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 साल की सजा काटी, नहीं सुधरा तस्कर, ड्रग्स समेत गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 साल की सजा काटी, नहीं सुधरा तस्कर, ड्रग्स समेत गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
ड्रग्स समेत गिरफ्तार प्रसंग लामा।
- फोटो : अमर उजाला
नशा तस्करी के चक्कर में 10 साल जेल की सजा काट चुका है, फिर भी नहीं सुधरा। चरस के साथ पुलिस के हाथ चढ़ा युवक। 35 किलो चरस की सप्लाई करने के मामले में 10 साल की सजा भुगतकर बाहर आए प्रसंग लामा को पिंजौर पुलिस ने तीन किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। प्रसंग लामा मूलरूप से कुल्लू मनाली का रहने वाला है। वर्तमान में वह पिंजौर के हिमशिखा कालोनी में किराए के मकान में रहता है। लामा को पहले चंडीगढ़ पुलिस ने 35 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में आरोप साबित होने पर कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई थी। सजा काटने के बाद भी लामा नहीं सुधरा और फिर ड्रग्स तस्करी के धंधे में उतर पड़ा। पिंजौर थाना प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति चरस सप्लाई के लिए नालागढ़ की ओर से हिमशिखा कालोनी जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम तैयार कर पिंजौर परवाणू बाईपास पर नाका लगाया गया और आरोपी प्रसंग लामा को नाके पर रोका गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से तीन किलो चरस बरामद हुआ।
थाना प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि चंडीगढ़ पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में उसे पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है। उस समय आरोपी के पास से करीब 35 किलो चरस बरामद हुई थी। कोर्ट में आरोप साबित होने के बाद उसे 10 साल की सजा हुई थी और वह साल 2013 में रिहा हुआ था। दीपक शर्मा ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। इस दौरान पता लगाया जाएगा कि आरोपी कहां से चरस लाता था और कहां कहां सप्लाई करता था।