Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Blast in a shop in Kalka Panchkula two cars and bike damaged

पंचकूला के कालका में ब्लास्ट: दुकान के शटर के उड़े चिथड़े, छत और दीवार टूटी, दब गई गाड़ियां और बाइक

Mon, 04 Aug 2025 02:27 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कालका
संवाद न्यूज एजेंसी, कालका Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 04 Aug 2025 02:27 PM IST
सार

कालका हाउसिंग बोर्ड स्थित एक फास्ट फूड की बंद पड़ी दुकान में सोमवार सुबह अचानक ब्लास्ट हो गया। जोरदार धमाके की आवाज से आसपास के लोग व दुकानदार सहम गए। धमाके से दुकान के शटर के चिथड़े उड़ गए।  

विज्ञापन
Blast in a shop in Kalka Panchkula two cars and bike damaged
दुकान में ब्लास्ट। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंचकूला के कालका में ब्लास्ट हुआ है। यह धमाका एक दुकान में हुआ है। धमाके की आवाज से वहां हड़कंप मच गया। घटना कालका हाउसिंग बोर्ड स्थित एक फास्ट फूड की है। सोमवार सुबह फास्ट फूड की बंद पड़ी दुकान में अचानक ब्लास्ट हो गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी के आसपास के लोग और दुकानदार सहम गए। धमाके की वजह से दुकान में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं दुकान के शटर के साथ साथ दुकान की दीवार भी टूट गई। गनीमत रही कि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विश्वास मंगला उक्त किराए की दुकान में फास्ट फूड का काम करता है। सुबह करीब साढ़े नौ बजे दुकान में तेज धमाका हुआ जिसके चलते दुकान के शटर के चिथड़े उड़ गए साथ ही लोहे के शेड से निर्मित छत गिर गई। और दुकान की दीवार भी टूट गई। घटना में दुकान की दीवार टूट कर साथ लगते घर अंदर खड़ी दो कारों के ऊपर जा गिरी, दीवार गिरने से कारों को काफी नुकसान पहुंचा है, वहीं घर में खड़ी एक बाइक भी दीवार के नीचे दब गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। सीन ऑफ क्राइम टीम भी मौके से जरूरी साक्ष्य इकट्ठा कर रही है। हालांकि अभी तक ब्लास्ट का कारण पता लग नहीं पाया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed