फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   apna ghar, cbi court, apna ghar rohtak, rohtak case, panchkula

रोहतक के अपना घर मामले में सीबीआई अदालत में पेशी आज

Tue, 05 Apr 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 Apr 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
apna ghar, cbi court, apna ghar rohtak, rohtak case, panchkula
कोर्ट - फोटो : demo pics
रोहतक के बहुचर्चित अपना घर मामले में सीबीआई अदालत में आज पेशी होगी। गौरतलब है कि नौ मई 2012 को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने रात के समय रोहतक के अपना घर में छापेमारी की थी। यह कार्रवाई अपना घर से तीन लड़कियों के लापता और दिल्ली में पकड़े जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद हुई थी। 
विज्ञापन


आयोग की छापेमारी के बाद अपना घर को लेकर कई सनसनीखेज मामले सामने आए थे, जिसकी वजह से अपना घर संचालिका जसवंती और अन्य के खिलाफ मानव तस्करी, देह व्यापार, शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


इस गंभीर मामले की जांच के दौरान जयभगवान, जसवंत और सतीश जैसे और कई नाम सामने आए थे। अभी तक इस मामले में 33 की गवाही हो चुकी है। गत 30 मार्च को पंचकूला की सीबीआई में एक पीड़िता ने डांस पार्टियों में भेजने का खुलासा किया था। मंगलवार को इसी मामले में पंचकूला की सीबीआई अदालत में पेशी होगी। संभव है कि इस मामले 5 अप्रैल को कोई नया खुलासा हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed