{"_id":"5c88168bbdec2214757c42bb","slug":"91552422539-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झपटमारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झपटमारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से 30 हजार रुपये से भरा पर्स छीनकर बाइक सवार फरार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर 37/41 के चौक के समीप एक बाइक सवार झपटमार वहां से गुजर रही महिला से पर्स छीनकर फरार हो गया। वारदात के दौरान महिला ने शोर भी मचाया। वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को महिला ने बताया कि वह सेक्टर 40 निवासी रिंपी हैं और मोहाली स्थित भारत गैस एजेंसी में काम करती हैं। वह सेक्टर 37 से पैदल सेक्टर 37/41 चौक की तरफ जा रही थी। चौक के समीप पहुंचते ही लाल रंग की जैकेट पहने बिना हेलमेट बाइक चालक उनके पास पहुंचा और उनसे पर्स छीनकर फरार हो गया। पर्स में करीब 20/30 हजार रुपये समेत एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज मौजूद थे। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात झपटमार के खिलाफ केस दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद फुटेज की जांच शुरू कर दी है।