{"_id":"5b90429d867a55013d11986f","slug":"91536180893-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-44 से दो गाड़ियां चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेक्टर-44 से दो गाड़ियां चोरी
Updated Thu, 06 Sep 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनेसमैन के घर के बाहर से चोर ले उड़े फार्च्यूनर और स्कोडा कार
सबहेड
सेक्टर-44 ए की घटना, अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस कर रही मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-44 ए में बिजनेसमैन के घर से चोर सोमवार देर रात फार्च्यूनर और स्कोडा कार ले उड़े। चोरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब पूरा परिवार सो रहा था। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित सुखवंत सिंह ने बताया कि वह सेक्टर-44ए में परिवार के साथ रहते हैं। उनका सेक्टर-33 में ट्रेवल का बिजनेस है। सोमवार को किसी काम से वह बाहर गए थे। वहां से लौटने के बाद उन्होंने अपनी कार घर के बाहर पार्किंग में पार्क कर दी थी। इसके बाद जब सुबह 6 बजे घर के बाहर निकले तो उनकी सफेद रंग की स्कोडा कार (नंबर सीएच01 एएन5015) और फार्च्यूनर कार (नंबर पीबी11 बीडब्ल्यू 0055) गायब थी। पीड़ित के अनुसार गाड़ी में 7 हजार रुपये कैश और जरूरी कागजात थे। काफी तलाशने के बाद जब दोनों गाड़ियों का पता नहीं चला तो उन्होंने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सेक्टर-34 थाना पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त के बाहर हैं।