फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ऑटो पार्क करने के चक्कर में युवक पर हमला

ऑटो पार्क करने के चक्कर में युवक पर हमला

Sun, 17 Feb 2019 02:22 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 17 Feb 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
ऑटो पार्क करने के चक्कर में युवक पर हमला
ऑटो खड़ा करने के विवाद में पीट-पीट युवक की हत्या
विज्ञापन

-आरोपी ने मांगे पिछले पांच सौ रुपये, दो भाई समेत दोस्त की डंडों से पीटाई
-7-8 युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हल्लोमाजरा में पंडित स्पेयर पार्ट की दुकान के बाहर ऑटो पार्क करने के विवाद में 7-8 युवकों ने दो भाइयों समेत एक दोस्त को डंडों से पीटकर लहूलुहान दिया। इनमें से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान हल्लोमाजरा निवासी मिथिलेश कुमार के रूप में हुई है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 341, 323, 506, 308 और 302 के तहत केस दर्ज कर हल्लोमाजरा निवासी पंकज, नितिन उर्फ छावनी उर्फ दीपू और अरुण कुमार उर्फ रानी मुखर्जी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

पुलिस को दी शिकायत में हल्लोमाजरा निवासी बृजेश कुमार (19) ने बताया कि बीते शुक्रवार रात करीब 9 बजे ऑटो को हल्लोमाजरा में पंडित स्पेयर पार्ट्स की दुकान के बाहर पार्क किया। वहां पर अरुण कुमार बतौर मैकेनिक काम करता है। अरुण ने उसे ऑटो हटाने के लिए कहा और अपने पहले के 500 रुपये भी मांगे। इस दौरान उसने अपने भाई मिथिलेश से रुपये मांगे, तभी वहां पर अचानक एक दोस्त दिलीप आ पहुंचा। इसके बाद अरुण ने अपने भाई, छावनी व 5-6 अन्य युवकों को मौके पर बुला लिया और फिर विवाद इस कदर बढ़ गया कि सभी ने उन पर पर लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सिर में ज्यादा चोट लगने की वजह से शनिवार को इलाज के दौरान मिथिलेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि बाकी के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed