फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   युवक को चाकू घोंपा

युवक को चाकू घोंपा

Fri, 31 Aug 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
युवक को चाकू घोंपा
रंजिशन युवक के पेट में घोंपा चाकू, गंभीर
विज्ञापन

- तीन से चार लोगों ने दिया वारदात को अंजाम
- पुलिस ने नाबालिग समेत तीन आरोपी दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। डड्डूमाजरा कॉलोनी में रंजिशन तीन से चार लोगों ने एक युवक के पेट में चाकू घोंपकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल डड्डूमाजरा कॉलोनी निवासी शम्मी को पीजीआई में भर्ती करवाया। मलोया थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर एक नाबालिग समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान सुमित उर्फ डैंजर, साहिल उर्फ नंदा और एक नाबालिग केरूप में हुई है।

वारदात बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है। घायल के भाई सन्नी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शम्मी घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान वहां पर बंटी, गोलू डैंजर व अन्य युवक से किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। इसके बाद वे लोग शम्मी के पेट में चाकू घोंपकर फरार हो गए। शोर-शराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed