फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   स्नैचिंग की कॉल पर आए पीसीआरकर्मी ने कहा- इन्नी छोटी गल्ल वास्ते साड्डा टाइम खराब कीता

स्नैचिंग की कॉल पर आए पीसीआरकर्मी ने कहा- इन्नी छोटी गल्ल वास्ते साड्डा टाइम खराब कीता

Mon, 09 Jul 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
स्नैचिंग की कॉल पर आए पीसीआरकर्मी ने कहा- इन्नी छोटी गल्ल वास्ते साड्डा टाइम खराब कीता
‘इन्नी छोटी गल वास्ते साडा टाइम ते तेल खराब कीता’
विज्ञापन

स्नैचिंग की सूचना पर पहुंचे पीसीआर कर्मियों ने शिकायतकर्ता छात्रा से कहा
जीरकपुर के ढकोली में हुई वारदात
हरजीत सिंह
जीरकपुर। ढकोली क्षेत्र में बाइक सवार दो स्नैचरों ने शनिवार देर शाम एक छात्रा से उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। छात्रा ने घटना की शिकायत पुलिस को दी। मौके पर पीसीआर के दो पुलिसकर्मी पहुंचे, उन्होंने स्नैचरों को तलाशने की बजाय शिकायतकर्ता को ही डांटना शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियों ने कहा कि इतनी छोटी वारदात के लिए पुलिस का टाइम और पेट्रोल खराब कर दिया। यह सुनकर छात्रा डर गई। छात्रा के पिता व सोसायटी वासियों में पीसीआर कर्मियों के इस व्यवहार को लेकर रोष है। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर ऐसे कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। दूसरी ओर ढकोली पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रेम प्रकाश निवासी फ्लैट नंबर-19 शुभ होम, किशनपुरा ढकोली ने बताया कि उनकी बेटी शिवांगी चंडीगढ़ सेक्टर-18 में 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है। वह अपने छोटे भाई वैभव के साथ स्कूटी पर मार्केट से वापस आ रही थी। जब वह सोसायटी के गेट के नजदीक पहुंची तो काले रंग की बाइक पर दो युवक आए और उसके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गए। शिवांगी ने बताया कि दोनों युवक रुमाल से अपना मुंह ढके हुए थे और बाइक का नंबर एचआर से शुरू होता है। जबकि नीचे का नंबर छिपाया हुआ था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने रोष जताते हुए कहा कि वारदात के बाद उनकी बेटी ने कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद मौके पर पीसीआर के दो पुलिस जवान मोटरसाइकिल से मौके, लेकिन उन्होंने झपटमारों का कोई सुराग देने की जगह लड़की पर गुस्सा करना शुरू कर दिया। दोनों पुलिसकर्मियों ने कहा कि इतनी छोटी सी वारदात के लिए पुलिस का समय और तेल खराब कर दिया। इसके बाद दोनों बिना कार्रवाई किए वापस चले गए। इससे परिवार और सोसायटी वासियों में पुलिस के खिलाफ भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढकोली पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी जगजीत सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की ओर से सूचना देने के बाद मौके पर पहुंचे पीसीआर के दोनों जवानों के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी है। यदि आरोपों में सच्चाई पाई गई तो कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed