{"_id":"5bb675ca867a55291920e138","slug":"71538684362-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो स्नैचर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो स्नैचर गिरफ्तार
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-39 पुलिस ने दबोचे दो झपटमार, 4 मोबाइल भी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने दो स्नैचरों को गिरफ्तार किया है, जो साउथ डिवीजन के एरिया में झपटमारी की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों के पास से पुलिस ने 4 मोबाइल भी बरामद किए हैं। पकड़े गए स्नैचरों की पहचान मोहाली के सोहाना निवासी लवली कुमार (22) और पटियाला निवासी राहुल कुमार (22) के रूप में हुई। शुक्रवार को आरोपियों को जिला अदालत में पेश कर पुलिस इनका रिमांड हासिल करेगी। साउथ डीवीजन के एरिया में लगातार स्नैचिंग को रोकने के लिए सेक्टर-39 थाना पुलिस ने सब इंस्पेक्टर गुरजीवन सिंह की अगुवाई में एक टीम बनाई। वीरवार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो स्नैचर सेक्टर-39 में घूम रहे है, जिसके बाद गुरजीवन ने प्रजापति भवन के पास टीम के साथ नाकेबंदी कर दी। इस दौरान वहां से गुजर रहे आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों के पास से 4 मोबाइल बरामद हुए हैं। उधर, पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लवली मोबाइल चोरी के केस में पटियाला जेल में भी बंद था।