{"_id":"5aaece424f1c1ba4238b5f67","slug":"71521405506-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन के लिए फर्जी दस्तावेज कराए जमा, गैंग का पर्दाफाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोन के लिए फर्जी दस्तावेज कराए जमा, गैंग का पर्दाफाश
Updated Mon, 19 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोन के लिए फर्जी दस्तावेज जमा कराए, गैंग का पर्दाफाश
तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्यों की धरपकड़ के प्रयास जारी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
दोपहिया वाहन के लिए लोन लेने के मकसद से रामदरबार फेज-1 निवासी रविंदर नामक व्यक्ति के दस्तावेज उन्हें बिना बताए बैंक को जमा कराने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान हल्लोमाजरा के दीप कांपलेक्स निवासी सुरजीत सिंह, जीरकपुर स्थित ढकौली के दशमेश नगर निवासी सुखदेव सिंह और डेराबस्सी निवासी प्रदीप के रूप में हुई है।
अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन सेल टीम प्रयासों में जुटी है। सूत्रों की मानें तो आरोपियों के फर्जीवाड़े का पता लगने पर ऑपरेशन सेल पुलिस ने जांच कर उनके खिलाफ थाना-31 में योजनाबद्ध तरीके से धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस यह पता लगाने के प्रयासों में जुटी है कि इससे पहले वे कितने अन्य लोगों के दस्तावेज तैयार कर बैंकों से लोन हासिल कर चुके हैं।
सूत्रों की मानें तो आरोपियों की धोखाधड़ी बड़े स्तर पर सामने आ रही है और मामले में कुछ अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। गैंग के सदस्यों से मिले बैंक से लोन पास कराने वाले कुछ कर्मचारियों का पर्दाफाश होने की उम्मीद भी है।