फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   जीएमएसएच-16 अस्पताल के शौचालय में पड़ा मिला बच्ची का भ्रूण

जीएमएसएच-16 अस्पताल के शौचालय में पड़ा मिला बच्ची का भ्रूण

Wed, 14 Mar 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
जीएमएसएच-16 अस्पताल के शौचालय में पड़ा मिला बच्ची का भ्रूण

विज्ञापन
जीएमएसएच-16 के शौचालय में पड़ा मिला भ्रूण
सात महीने की बच्ची के भ्रूण को पुलिस ने मॉर्चरी में रखाया, आरोपी का सुराग नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़
जीएमएसएच सेक्टर-16 की इमरजेंसी के महिला शौचालय में सोमवार रात करीब दो बजे सात महीने की एक बच्ची का भ्रूण पड़ा मिला। एक महिला ने भ्रूण पड़ा देख अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड को बताया और फिर मामला डॉक्टरों के संज्ञान में लाया गया। सूचना पर सेक्टर-17 थाने के पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर सिक्योरिटी गार्ड व डॉक्टरों से पूछताछ की। साथ ही भ्रूण को कब्जे में लेकर अस्पताल की मॉर्चरी में रखाकर भ्रूण को शौचालय में फेंक कर फरार हुई आरोपी महिला का पता लगाने के प्रयास किए गए। पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, लेकिन आरोपी महिला का फिलहाल कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस ने बताया कि अस्पताल से गर्भवती महिलाओं का रिकॉर्ड खंगालकर आरोपी महिला का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। थाना-17 पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed