फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ड्रग्स माफिया इंस्पेक्टर का साथी एएसआई गिरफ्तार

ड्रग्स माफिया इंस्पेक्टर का साथी एएसआई गिरफ्तार

Wed, 14 Jun 2017 12:33 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
ड्रग्स माफिया इंस्पेक्टर का साथी एएसआई गिरफ्तार
ड्रग्स माफिया इंस्पेक्टर का साथी एएसआई गिरफ्तार
विज्ञापन

अमित शर्मा
मोहाली।
पंजाब में करोड़ों के ड्रग्स के कारोबार में एसटीएफ ने इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह के गनमैन व एएसआई अजायब सिंह को मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया है। एएसआई अजायब के पास से एसटीएफ ने पिस्तौल, 71 कारतूस और 1536 नशीली दवाइयां बरामद की है। गिरफ्तारी के बाद उसे देर रात एसटीएफ के एसपी रािजंदर सिंह सोहल की अगुवाई में मोहाली की अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। एसटीएफ को अनुमान है कि अजायब सिंह से पूछताछ में ड्रग्स के बड़े रैकेट का खुलासा हो सकता है।

गौरतलब है कि बीते सोमवार को एसटीएफ की टीम ने सोमवार सुबह पांच बजे पुलिस लाइन जालंधर में इंदरजीत सिंह के सरकारी आवास पर छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। उसके घर से करोड़ों की हेराइन, स्मैक समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए थे। एसटीएफ के एआईजी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है और नशा तस्करों के साथ उसके संबंध हैं।
विज्ञापन


एसटीएफ ने मंगलवार शाम अजायब सिंह को दबोचा
पिस्तौल, 71 कारतूस और 1536 नशीली दवाइयां बरामद
अदालत में पेशी के बाद 19 जून तक रिमांड पर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed