फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   चोरों ने घर से उड़ाए सोने-चांदी के गहने, नहीं लगा सुराग

चोरों ने घर से उड़ाए सोने-चांदी के गहने, नहीं लगा सुराग

Mon, 26 Nov 2018 02:19 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने घर से उड़ाए सोने-चांदी के गहने, नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
चोरों ने सोने-चांदी के गहने उड़ाए, तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-21/डी के मकान नंबर-3322/1 से अज्ञात चोर सोने-चांदी के गहने ले उड़े। चोरों ने वारदात को बीती 24 नवंबर को अंजाम दिया, लेकिन वारदात का पता उस समय लगा, जब उक्त मकान में रहने वाले आदर्श महाजन अपने घर पहुंचे। उन्होंने घर का सामान बिखरा देखा और जांच करने पर सोने के टॉप्स और चांदी की पांच जोड़ी पायल गायब पाई, जिसके बाद वारदात के बारे में सेक्टर-19 थाना पुलिस को सूचित किया गया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। उक्त मकान नंबर में पुलिस को सीसीटीवी कैमरे लगे नहीं मिले हैं, लेकिन पास के एक अन्य मकान में कैमरे लगे दिखे। हालांकि मकान मालिक के बाहर होने के चलते पुलिस फिलहाल कैमरों में कैद फुटेज नहीं देख सकी है। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed